अजमेर। बजरंगगड़ चौराहा स्थित अम्बे माता मंदिर पर दुर्गा अष्टमी के मौके पर जागरण। ब्रह्म मुहूर्त में मंगला आरती तक चला। यहां पर 4 गायको ने 7 घंटे तक माता का गुणगान करते हुए प्रस्तुति दी। रात 8.30 बजे माता का जगराता शुरू हुआ। शाम 7:00 बजे से ही श्रद्धालु का आना शुरु हो गया था। शाम होते होते माता का मंदिर रोशनी से जगमगा उठा। संध्या आरती में आए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ पड़ी।