Wed. Feb 11th, 2026
20240408_180400

अजमेर। 8 अप्रैल अजमेर अभियंता संस्थान के तत्वाधान में मांकड वाली रोड स्थित संस्थान परिसर में होली मिलन समारोह 2024 का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सदस्यों एवं उनके परिजनों द्वारा फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर ओशिंका, शुभी, एवं गोतांसी ने खूबसूरत नित्य प्रस्तुत किया। श्री अरुण माथुर ने हास्य कविता पाठ कर दर्शकों का मन मोह लिया। संस्थान के 10 सदस्यों ने मनमोहन गीतों की प्रस्तुति से दर्शकों को डांस करने पर मजबूर कर दिया। संस्थान के अध्यक्ष श्री राजीव तोषनीवाल ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान अपने सदस्यों से लगातार संपर्क बनाए रखने के लिए इस तरह के आयोजन करता आ रहा है। अधिक से अधिक संख्या में समारोह में सम्मिलित होने पर सभी का आभार व्यक्त किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *