अजमेर। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। आज सोमवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण रात्रि में 9.12 बजे प्रारंभ होगा व इसका मोक्षकाल मध्यरात्रि बाद 2.22 बजे होगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट रहेगी। सूर्य ग्रहण के लिए सूतक काल 12 घंटे पहले सुबह 9 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। ऐसा माना जाता है कि सूर्य ग्रहण जहां दिखाई देता है वहां उसका प्रभाव भी पड़ता है। श्रद्धालु लोग सूतक काल और ग्रहणकाल के दौरान हवन, भजन, कीर्तन, दान-पुण्य करेंगे।