Tue. Feb 10th, 2026
20240403_140009

अजमेर। अजमेर संसदीय क्षेत्र के लिए आज बुधवार को दोपहर 2 बजे तक दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। नेशनल फ्यूचर पार्टी के शहाबुद्दीन कुरैशी पुत्र बाबू भाई निवासी 818 गली नंबर 10 वार्ड 23 लौंडिया मोहल्ला अजमेर ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया है। दूसरा नामांकन दोराई तबीजी निवासी भंवरलाल सोनी पुत्र राम स्वरूप सोनी ने निर्दलीय नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ भारती दीक्षित के समक्ष दाखिल किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *