अजमेर। गर्मी कुछ दिन थोड़ी राहत मील सकेगी। बढ़ती गर्मी की रफ्तार हवा में मौजूद नमी के चलते फिलहाल पस्त है। वहीं अगले दो तीन दिन और प्रदेशवासियों को गर्मी के तीखे तेवरों से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। जिसके चलते प्रदेश के 7 जिलों में आज मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले दो दिन से प्रदेश में मौसम में खासा बदलाव आया है और तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहाना बना हुआ है। पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। दक्षिण और पश्चिमी राजस्थान में कई जिलों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया था।