अजमेर। आज से परिवहन विभाग स्मार्ट कार्ड नहीं देगा। अब से ई लाइसेंस और ई आरसी मिलेंगे। परिवहन विभाग की ओर से लोगों को ई-लाइसेंस और ई-आरसी दी जाएगी। परिवहन विभाग ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। लोग खुद या अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर लाइसेंस और आरसी के लिए आवेदन कर सकेंगे। भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके बाद आरटीओ में लाइसेंस और आरसी की प्रक्रिया पूूरी की जाएगी। आरटीओ से आवेदक के मोबाइल पर लिंक भेजा जाएगा। लिंक से आवेदक अपना ई-लाइसेंस और आरसी डाउनलोड कर सकेगा। इतना नहीं, आरटीओ कार्यालयों में लोगों की सुविधा के लिए कियोस्क लगाए गए हैं।