अजमेर। आनासागर झील नगर निगम एवं जिला प्रशासन के लिए बन रही है। नासूर जलीय जीव फंसने लगे गर्मी बढ़ने के साथ ही जलकुंभी भी तेजी से बढ़ रही है। इसकी कई परतें झील में नजर आने लगी हैं। जिनके जाल में जलीय जीव, कछुए, मछलियां आदि फंसने लगी हैं। नई मशीन की खरीद फरोख्त के लिए निविदा प्रक्रिया फिलहाल आसान नहीं है। उधर मौजूदा डिवीडिंग मशीन के कलपुर्जे ठीक करने की दरकार है। तकनीकी जानकारों के अनुसार इसकी मरम्मत के लिए पांच दिन झील से बाहर निकालना पड़ेगा। कई जगह इसकी बॉडी गलने के कारण पानी भर जाता है। जलकुंभी निकालने के लिए फिलहाल दो पोकलेन व दो जेसीबी लगी हैं। लेकिन इससे केवल किनारे की जलकुंभी ही निकाली जा सकती है। ऐसे में नई डिवीडिंग मशीन की दरकार है। हालांकि निगम प्रशासन काफी समय से एक और मशीन क्रय करने के प्रयास में है।