अजमेर। गुर्जर बस्ती पहाड़गंज में सिलेंडर फटने पर आग ने विकराल रूप ले लिया है। जिससे कि आसपास के क्षेत्र को खाली कर लिया गया है। और लाइट भी बंद कर दी गई है। जिससे कि करंट के कारण आग ज्यादा ना फैले। पहाड़गंज क्षेत्र में एक मकान में सिलेंडर में आग लगने के कारण अफरा तफरी मच गई। जिससे कि आसपास के मकान में भी सिलेंडर फटने से आग फैल गई। इस दौरान मकान मालिक ओम प्रकाश अपने परिवार को घर से बाहर निकालने के दौरान झुलस गए। उन्हें अजमेर संभाग के सबसे बड़े जेएलएन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओम प्रकाश का अभी जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं आग लगने के बाद अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई। और आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वही प्रशासन के अधिकारी एवं क्षेत्र की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।