अजमेर। आगरा गेट के पास मित्तल शॉपिंग मॉल में बुधवार रात करीब 9 बजे पीवीआर में तीन स्क्रीन के शो कैंसल होने पर दर्शकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बताया जा रहा है। की तीन स्क्रीन पर ऐड चल रहे थे। और केवल एक स्क्रीन पर ही शो चल रहा था जिससे कि दर्शक नाराज हो गए और इसे लेकर काफी विवाद हो गया। इसके बाद शॉपिंग मॉल से लौटी भीड़ बेसमेंट में पहुंची। तो सुरक्षा कर्मी और पार्किंग स्टैंड कर्मचारियों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष झगड़ा करते हुए। रोड पर आ गए। कहा सुनी होने के बाद दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई। बुधवार रात 9 बजे आगरा गेट स्थित शॉपिंग मॉल में पीवीआर में 4 स्क्रीन पर शो शुरू होने थे लेकिन देरी से शुरू होने पर तीन स्क्रीन के शो कैंसिल कर दिए। फिल्म देखने आए दर्शकों में एक साथ 3 शो के कैंसिल होने से आक्रोश व्याप्त हो गया। मामला बातचीत के बाद शांत हो गया। शॉपिंग मॉल से लौटती भीड़ बेसमेंट में पहुंची तो यहां पीवीआर के सुरक्षाकर्मियों और पार्किंग स्टैण्ड कर्मचारियों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई। सूचना पर कोतवाली थानाधिकारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे। शेखावत झगड़ा कर रहे एक पार्किंग कर्मचारी व सिक्योरिटी गार्ड कम्पनी के दो कर्मचारियों को थाने ले गई। देर रात तक दोनों पक्ष में बातचीत का दौर चलता रहा।