Sat. Jun 7th, 2025
20240321_142436

अजमेर। कभी गर्मी तो कभी सर्दी से बदल रहा है मौसम का मिजाज अब पश्चिमी सतही गर्म हवाएं चलने लगी हैं। जिसके असर से दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि अभी प्रदेश में विंड पैटर्न सेट नहीं है जिसके चलते विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव के असर से रात में अब भी कई जिलों में पारा सामान्य या उससे कम दर्ज हो रहा है। बीते 24 घंटे में बाडमेर में सर्वाधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई और पारा 33 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी सप्ताहभर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने पर मौसम के मिजाज में बड़ेे बदलाव की फिलहाल संभावना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *