Tue. Feb 10th, 2026
20240313_124935

अजमेर। EO भर्ती मामले में जयपुर एसीबी की टीम ने बुधवार को राजस्थान लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ. मंजू शर्मा के बयान लेने पहुंच गई है। टीम घुमन्तु जाति कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गोपाल केसावत के अधिशाषी अधिकारी घूसकांड मामले को लेकर आयोग कार्यालय जाकर शर्मा से पूछताछ में जुटी है। सदस्य डॉ. मंजू शर्मा के बयान लेने टीम सुबह 11 बजे जयपुर रोड स्थित आयोग कार्यालय पहुंची। टीम को पहले आयोग के स्वागत कक्ष में रुकना पड़ा। जयपुर एसीबी टीम कुमार विश्वास की पत्नी आरपीएससी मेंबर मंजू शर्मा से पूछताछ कर रही है। टीम इससे पहले मंगलवार को पूर्व सीएस निरंजन आर्य की पत्नी डॉक्टर संगीता आर्य के घर पहुंचकर (EO) भर्ती और कांग्रेस नेता गोपाल केसावत के बारे में पूछताछ करी थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *