Thu. Oct 22nd, 2026
20240311_182038

 

               अजमेर, 11 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 का उपयोग शिकायत एवं सुझाव के लिए किया जा सकता है। 

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं तथा आमजन की सुविधा के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 जारी किया गया है। मतदाता इसका उपयोग शिकायत एवं सुझाव के लिए कर सकते है। लैण्डलाईन अथवा मोबाईल से समस्त टेलीकाॅम कम्पनियों के उपभोक्ताओं के द्वारा 1950 डाईल करने पर सम्बन्धित जिले के चुनाव कार्यालय में फोन चला जाता है। जिला विशेष के लिए उस जिले का एसटीडी कोड लगाना पडेगा। अजमेर जिले के लिए 0145-1950 डाइल करना होगा। 

              उन्होंने बताया कि जिला सम्पर्क केन्द्र टोल फ्री नम्बर 1950 पर मतदाता निर्वाचन सम्बन्धी समस्त सूचनाएं प्राप्त कर सकते है। शिकायत भी दर्ज करवाई जा सकती है। यह शिकायत निर्वाचन से जुडे़ समस्त व्यक्तियों एवं कार्यो की हो सकती है। चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत भी दर्ज की जाएगी। इस नम्बर पर सुझाव भी आमन्त्रिात है। चुनाव प्रक्रिया के बारे में फीडबेक भी दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *