Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 14 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान 15 फरवरी से शुरू होगा।

 

     जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित ने बताया कि आमजन को शुद्ध आहार उपलब्ध कराने के लिए गुरूवार से निरंतर अभियान चलेगा। इसके तहत खाद्य पदार्थों के सैम्पल लेकर मिलावट खोरों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। अभियान के प्रचार-प्रसार की गतिविधियां भी आयोजित की जाएगी। आमजन मिलावट की शिकायत व्हाट्सएप नम्बर 9462819999 पर भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *