Tue. Oct 20th, 2026
20240213_193725

अजमेर, 13 फरवरी। जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. वी.बी. सिंह द्वारा कोरस ट्रायो ऑटो एनालाइजर मशीन का उदघाटन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. विजयलता रस्तोगी ने बताया कि इस मशीन से वर्तमान में 12 तरह की टॉर्च, एच पायलोरी ए, सीएमवी, एएनए, टीटीजी एवं डीएसडीएनए जैसी जांचे की जा सकती हैं। इससे संक्रमण एवं स्व-प्रतिरक्षित रोगों से ग्रसित रोगियों को लाभ होगा।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. श्याम भूतड़ा, डॉ. गरिमा बाफना एवं कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. अरविन्द खरे उपस्थित रहे। इस मशीन को माइक्रोबायोलॉजी विभाग में इम्यूनोशॉप इण्डिया प्राईवेट लिमिटेड द्वारा डोनेट की गई हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *