Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 12 फरवरी। जिला परिषद सभागार में जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ललित गोयल की अध्यक्षता एवं निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के मद्देनजर अजमेर के सभी राजकीय और निजी 23 महाविद्यालयों में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियां पोस्टर, निबंध, कविता, मतदान गीत गायन, क्विज प्रतियोगिता एवं संकल्प पत्र भरवाना आदि कार्य फरवरी माह में आयोजित किए जाएंगे। 12 से 18 फरवरी तक अपना बूथ जानो कार्यक्रम के तहत विभिन्न ऎप्स के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों को अवगत कराया जाएगा। श्री रामविलास जांगिड़ स्वीप कोऑर्डिनेटर द्वारा भारत के लोकतंत्र निर्माण मे मतदान का महत्व बताते हुए विभिन्न इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के प्रभावी संचालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया।

 

डॉ. राकेश कटारा, सीबीइओ श्रीनगर एवं सहायक स्वीप नोडल अधिकारी ने वोटर अवेयरनेस फोरम, कॉलेज ईएलसी संचालित करने, कॉलेज कैंपस एंबेसडर बनाने, मतदाता जंक्शन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फिल्मों के द्वारा मतदान संबंधी जिज्ञासाओ के समाधान कराने के बारे में बताया।

 

प्रधानाचार्य श्रीमती गरिमा भारद्वाज द्वारा ईसीआई के चारों प्रमुख ऎप्स, वीएचए, सक्षम एप, सी वीजिल एप, केवाईसी एप् के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

 

जिला कार्यकारी सचिव श्रीमती दर्शना शर्मा प्रधानाचार्य द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवाओं की भूमिका को बताते हुए फर्स्ट टाइम वोटर, यूथ वोटर्स, महिला वोटर्स आदि के मध्य मतदान जागरूकता गतिविधियों को अधिक से अधिक आयोजित करने, एनएसएस कैंप द्वारा समाज के लोगो के मध्य पहुंचकर जागरूक करने, ईवीएम स्थातिक केंद्र से हैंड्स ऑन होने, बूथ अवेयरनेस ग्रुप बैग में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड, शिक्षकों की भूमिका के बारे में बताया गया।

 

कार्यशाला में अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर प्रियंका तलानिया ने सभी का मार्गदर्शन करते हुए कॉलेज में सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रभावी उपयोग करने का आव्हान किया।

 

कार्यशाला का संचालन डॉ. के आर माहिया ने किया।श्री उमाशंकर शर्मा, प्रधानाचार्य, श्रीमती समीक्षा वर्मा, संजय दत्ता, स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य भी उपस्थित

थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *