Tue. Oct 20th, 2026
20240213_075726

अजमेर, 12 फरवरी। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक श्री नथमल डिडेल ने बताया कि सात संभाग मुख्यालयों जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर, कोटा एवं अजमेर से अयोध्या के लिए एक्सप्रेस बस सेवा का प्रारम्भ 15 फरवरी से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा प्रारम्भ कर दी गई है। यात्री ऑनलाइन आरक्षण सुविधा के लिए निगम की वेबसाईट https://rsrtconline.rajasthan.gov.in पर जाकर टिकिट बुक करने के साथ-साथ सातों संभागों के बुकिंग काउन्टर से भी टिकिट प्राप्त कर सकते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *