Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 9 फरवरी। जिले के समस्त पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं वीरनारियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार 14 फरवरी को ब्यावर में शिविर आयोजित किया जाएगा।

 

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आत्मेश बेनीवाल ने बताया कि शिविर में भूतपूर्व सैनिकों को केन्द्रीय बोर्ड द्वारा प्रदत्त कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना, पार्ट टू आर्डर, रिलेशनशीप सर्टीफिकेट, डिमाईस ग्रांट, आर्मी ग्रुप इन्शोरेन्स, अािश्रत प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र इत्यादि के फार्म देना, इमरजेन्सी, कमीशन्ड ऑफिसर, शार्ट सर्विस कमिशन्ड एवं प्रि-मैच्ययोर सेवानिवृत्त सैनिकों एवं द्वितीय विश्व युद्ध पेंशनर्स को ईसीएचएस सुविधा के बारे में जानकारी दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं, आश्रितों एवं वीरांगनाओं की समस्त प्रकार की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *