Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 8 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारण कार्यक्रम अनुसार अर्हता एक जनवरी की मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन गुरूवार 8 फरवरी को किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोकेश कुमार गौतम ने बताया कि अन्तिम प्रकाशन के दौरान जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन के पश्चात मतदाताओं की संख्या सांख्यकी सूचना की जानकारी प्रदान करने एवं अन्तिम प्रकाशन की मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध करवाए जाने के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भारती दीक्षित की अध्यक्षता में इस दिन प्रातः 11 बजे कलक्टर सभागार के कक्ष में बैठक का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *