Tue. Oct 20th, 2026
20240207_134853

अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की प्रथम वर्ष की पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं में कड़ी सुरक्षा रहेगी। परीक्षा केंद्रों के कमरों में विद्यार्थी और वीक्षक मोबाइल नहीं रख सकेंगे। पेपर के प्रत्येक पेज पर यूनीक कोड होगा। अब पेपर के पैकेट खोलने की वीडियोग्राफी करानी जरूरी होगी।

 

सत्र 2023-24 में यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, टोंक, शाहपुरा, ब्यावर, केकड़ी, कुचामन.डीडवाना जिले के कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष में सेमेस्टर पद्धति लागू की गई है। पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं 8 फरवरी से शुरू होंगी। इनमें 1 लाख 12 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। बीएए बीएससी, बीकॉम, बीसीए, बीएससी होम साइंस, बीएससी नेच्यूरोपैथी एवं यौगिक साइंस, बीएससी फूड. न्यूट्रिशियन व अन्य संकायों की परीक्षाएं होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *