Tue. Oct 20th, 2026
20240206_140818

अजमेर 7 व 8 फरवरी को जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। जल संसाधन विभाग बीसलपुर लाइन के वार्षिक रखरखाव के लिए 6 फरवरी को रात 10 बजे से 48 घंटे का शटडाउन रहेगा। इसके 8 फरवरी को रात 10 बजे तक पूर्ण होने की संभावना रहेगी। इस दौरान करीब 11 जगह पर लीकेज दुरुस्त किए जाएंगे। इस दौरान केकड़ी से सरवाड़ तक की 16 सौ एमएम व सरवाड़ से नसीराबाद 15 सौ एमएम की एमएस पाइप लाइन के 11 लीकेज को दुरुस्त किया जाएगा। केकड़ी हाउस के सामने, केकड़ी ओल्ड पंप हाउस के पास, पीएचडी कॉलोनी कैंपस के सामने, बघेरा रोड पर श्री बालाजी इंजीनियरिंग वर्क्स के पास, केकड़ी बाईपास रामातार के घर के पास, जमपुर के पास, टोल प्लाजा के पास, और पेट्रोल पंप के पास का लीकेज शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *