Tue. Oct 20th, 2026
20240205_134157

अजमेर। संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल में सोमवार को जिला कलेक्टर भारती दीक्षित ने औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने सोनोग्राफी करवाते हुए। मरीजों से जानकारी ली और ओपीडी में जाकर वहा की। व्यवस्थाओं को जाना साथ ही जिला कलेक्टर ने ब्लड बैंक मैं जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। और अन्य वार्ड में जाकर मरीजों से भी जानकारी प्राप्त की। वही स्टाफ को भी जो कमियां है। उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर भारती दीक्षित के औचक निरीक्षण से स्टाफ भी हड़बड़ा गया। वहीं स्टाफ को अस्पताल की कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। भारती दीक्षित के औचक निरीक्षण के दौरान ओपीडी में कई डॉक्टर व स्टाफ नदारत मिले। जिनके अटेंडेंस चेक करवा कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। किचन में भी भारी अनियमितताएं मिलने पर कलेक्टर ने फटकार लगाई। वही एक महिला कार्मिक को सस्पेंड करने के आदेश भी दिए। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक अरविंद खरे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *