Tue. Oct 20th, 2026

अजमेर, 25 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरूवार 25 जनवरी को 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह के अवसर पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर में आयोजित किया गया।

 

 जिला स्तरीय समारोह के मुख्य अतिथि श्री महेश चंद्र शर्मा संभागीय आयुक्त एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती लता मनोज आईजी अजमेर संभाग थी। कार्यक्रम में विधानसभा चुनाव 2023 में विभिन्न प्रशिक्षण प्रकोष्ठ, स्वीप प्रकोष्ठ, लेखा, ईवीएम प्रकोष्ठ मे सराहनीय सेवाएं देने वाले 76 कार्मिक तथा अधिकारी , कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं कविता लेखन ,स्लोगन लेखन तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विधानसभा चुनाव 2023 में अजमेर देगा वोट के तहत आयोजित विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 15 विजेताओं को पुरस्कार राशि के चेक वितरित किए गए। 30 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में श्री अशोक कुमार , उप प्रधानाचार्य द्वारा मतदान गीत की प्रस्तुति दी गई। कॉलेज की छात्र शिवांगी द्वारा मतदान गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संभागीय आयुक्त ने सभी युवा विद्यार्थियों से भारत के लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही आने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने की बात कही ।कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सभी प्रतिभागियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि आप सब के प्रयासों से ही टीम अजमेर ने राजस्थान राज्य में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके लिए सभी प्रशंसा के पात्र हैं।

 

 कार्यक्रम में स्वीप नोडल अधिकारी श्री ललित गोयल मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर ,एडीएम प्रथम श्री लोकेश कुमार गौतम , एडीएम सिटी श्री जगदीश प्रसाद गौड़, एसडीएम शिवाक्षी खांडल तथा कॉलेज के प्राचार्य श्री मिलन यादव, कार्यकारी सचिव दर्शना शर्मा, स्वीप कोऑर्डिनेटर रामविलास जांगिड़, स्वीप सहयोगी अशोक चौधरी, सोनल गांधी, धमेर्ंद्र, संजय दत्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राकेश कटारा सीबीईओ श्रीनगर एवं डॉ. समीक्षा वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *