Mon. Oct 19th, 2026
20231229_211104

अजमेर 29 दिसम्बर। उर्स मेला-2024 के दौरान जायरीन 10 रूपए प्रति घण्टे की राशि प्रदान कर गैस पर स्वयं खाना पका सकेंगे।

 

जिला रसद अधिकारी श्री राधेश्याम डेलू ने बताया कि 812वां उर्स मेला-2024 के अवसर पर शिरकत करने वाले जायरीन को खाना पकाने की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कायड़ विश्राम स्थली पर 15 गैस एजेन्सियों को नियुक्त किया गया है। इन गैस एजेन्सियों द्वारा कायड़ विश्राम स्थली पर पांच-पांच चूल्हों की सैटअप के साथ संचालन के लिए एक-एक गैस मैकेनिक को गैस द्वारा निर्धारित यूनिफार्म में नियुक्त किया जाएगा। एचकेएम होम एप्लाईन्स गैस एजेन्सी, अमरदीप गैस एजेन्सी, उदय गैस एजेन्सी, वर्धमान इण्डेन गैस एजेन्सी, अवंतिका गैस एजेन्सी, मातृछाया गैस एजेन्सी, गुलाब गैस एजेन्सी, ख्वाजा गैस एजेन्सी, कुल एण्ड कुक गैस एजेन्सी, इण्डे गैस एजेन्सी, अपना बाजार गैस एजेन्सी, जिन्दल गैस एजेन्सी, मंगलम गैस एजेन्सी, भगवती एन्टरप्राईजेज गैस एजेन्सी सिविल लाईन्स तथा चन्द्रायन गैस एजेन्सी द्वारा जायरीन से प्रतिघण्टा 10 रूपए की दर से राशि वसूल की जाएगी। 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *