Mon. Apr 20th, 2026

अजमेर, 8 दिसम्बर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा एवं एमएसएमई नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय अपे्रन्टिसशिप रोजगार मेला सोमवार 11 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा में आयोजित होगा। जिले के सहायक शिक्षुता सलाहकार (प्रथम) एवं उपनिदेशक अनिल कुमार शर्मा ने जिले में स्थित ऎसे राजकीय तथा निजी विभागों एवं प्रतिष्ठानों जिनमें कुल कार्मिकों की संख्या 30 से अधिक है, उन्हें निर्देशित किया है कि उन्हें अपने कार्मिकों की संख्या का 2.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक अपे्रन्टिस प्रशिक्षुओें को प्रशिक्षण देना अनिवार्य होगा। अतः वे इस मेले में अपे्रन्टिसों की नियुक्ति के लिए अनिवार्य रूप से उपस्थिति प्रदान करें। संस्थान के शिक्षुता प्रभारी व सर्वेयर ओमप्रकाश शर्मा ने जिले के आईटीआई योग्यताधारी व फे्रशर अभ्यार्थियों को आव्हान किया है कि वे इस मेले में उपस्थित होकर प्रशिक्षण हेतु अवश्य ही लाभान्वित हों। विभाग तथा प्रतिष्ठान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान माखुपुरा के अपे्रन्टिसशिप सर्वेयर श्री प्रमोद कुमार कांकाणी समूह अनुदेशक एवं मेला संयोजक से सम्पर्क कर अपनी स्टॅाल बुक करा सकते है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *