Wed. Feb 11th, 2026
IMG_20260211_143925

 

 

 

 

 दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास देर रात करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग कालाखो के रहने वाले थे, जो एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी तरफ चल रहे ट्रेलर में जा घुसी। हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

 

 *4 युवकों की मौके पर ही मौत* 

 

 

हादसा इतना जबरदस्त था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 2 गंभीर घायलों में से एक युवक ने दौसा के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक युवक की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *