अजमेर। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले ही मैच में फहीम अशरफ ने पाकिस्तान को शर्मनाक हार से बचा लिया। जब आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में 24 रन जड़कर मैच को पाकिस्तान की झोली में डाल दिया। क्योंकि उस समय पाकिस्तान को 2 ओवर में 29 रनों की जरूरत थी और उसके पास केवल 2 विकेट ही हाथ में थे। लेकिन फहीम अशरफ ने 11 गेंदों में 29 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तान को हारा हुआ मैच जीता दिया।
![]()