Thu. Feb 5th, 2026
IMG_20260205_143916

अजमेर। राजस्थान में 53,749 पदों के लिए हुई चतुर्थ श्रेणी (चपरासी) भर्ती 2025 की दूसरी पारी के एक विवादित प्रश्न (प्रश्न संख्या 108) के उत्तर को संशोधित करते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मेरिट लिस्ट दोबारा तैयार करने का निर्णय लिया है। प्रोविजनल कुंजी में ‘D’ को सही मानने के बाद फाइनल में ‘B’ किया गया था, जिसे अब वापस ‘D’ किया गया है, जिससे कुछ पुराने अभ्यर्थी बाहर और नए शामिल हो सकते हैं।

 परीक्षा 19-21 सितंबर 2025 को दो पारियों में आयोजित की गई थी, जिसमें 24 लाख से अधिक आवेदकों ने भाग लिया। दूसरी पारी के प्रश्न संख्या 108 पर विवाद के कारण बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर की में विकल्प (D) को सही माना था, फिर फाइनल में उत्तर बदलकर विकल्प (B) कर दिया गया। अभ्यर्थियों के विरोध और जांच के बाद अब वापस विकल्प (D) को सही माना गया है, जिसके चलते मेरिट लिस्ट रिवाइज (संशोधित) की जा रही है। संशोधित परिणाम के बाद बोर्ड 1 लाख 41 हजार से अधिक अभ्यर्थियों की OMR शीट ऑनलाइन जारी कर रहा है। यह निर्णय भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है, जिससे बॉर्डर लाइन पर खड़े उम्मीदवारों की स्थिति बदल सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *