अजमेर, 3 फरवरी। जल ग्रहण विकास एंव भू सरंक्षण विभाग द्वारा गत 2 वर्षों में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के प्रथम चरण के अंतर्गत अजमेर जिले के लक्ष्य 3503 कार्य 92 करोड़ राशि के विरूद्ध 3438 कार्य राशि 72 करोड़ रुपए के पूर्ण किए जा चुके हैं। इसमें जल संरक्षण मृदा संवर्धन एवं जन भागीदारी से कार्य कराए गए हैं। हरियालो राजस्थान के अंतर्गत 38 लाख पौधे हरियालो राजस्थान एप्लीकेशन के माध्यम से अजमेर जिले में जियोटेक कराए गए हैं। वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत 7042 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें 6.30 लाख जन मानस ने भाग लिया।
![]()