Sun. Feb 1st, 2026
IMG_20260201_164014

 

 

अजमेर। *नई दिल्ली। केंद्रीय बजट पेश होने की शुरुआत के साथ ही आज रविवार, 1 फरवरी को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। बजट के शुरुआती ऐलान के साथ ही निवेशकों में सतर्कता बढ़ी और बाजार लाल निशान में फिसलता चला गया।

दोपहर 12:58 बजे तक सेंसेक्स करीब 1600 अंक टूटकर 80,600 के आसपास कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी में भी तेज गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 550 अंक गिरकर 24,800 के स्तर के नीचे पहुंच गया।

 

बाजार में आई इस तेज गिरावट की बड़ी वजह सरकार द्वारा सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी मानी जा रही है। बजट में STT को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने की घोषणा की गई, जिससे खासतौर पर ट्रेडिंग और शॉर्ट टर्म निवेश करने वालों में बेचैनी देखी गई।

 

30 में से 28 शेयर लाल

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, जबकि सिर्फ 2 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। BEL, SBI और NTPC जैसे दिग्गज शेयरों में 4% तक की गिरावट देखने को मिली।

सभी सेक्टरों में बिकवाली

निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में रहे। सरकारी बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा करीब 4% की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा मेटल, मीडिया, FMCG, IT, फार्मा, फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल्टी समेत सभी सेक्टरों में दबाव बना हुआ है।

 

बजट के दौरान टैक्स और नीतिगत बदलावों को लेकर निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं। बाजार जानकारों का मानना है कि बजट के पूरे प्रावधान सामने आने के बाद ही बाजार की आगे की दिशा साफ होगी।.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *