अजमेर। माय भारत , अजमेर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्य स्तरीय युवा आदान प्रधान कार्यक्रम में पुरुष दल का प्रतिनिधित्व अजमेर के महाराणा प्रताप युवा मंडल के अध्यक्ष श्री मयंक सिंह नेगी द्वारा किया जाएगा राज्य के चयनित 40 माय भारत स्वयंसेवक अजमेर से कांगड़ा हिमाचल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे जिला युवा अधिकारी अजमेर श्री जयेश मीना ने बताया कि माय भारत द्वारा युवाओं को अन्य राज्यों की संस्कृति परंपराओं एवं सामाजिक जीवन से परिचित कराने हेतु यह कार्यक्रम 2 से 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में आयोजित किया जा रहा है।
![]()