Mon. Jan 26th, 2026
IMG_20260126_172821

 

 

अजमेर, 26 जनवरी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय परिसर में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।

 

  इस अवसर पर बोर्ड परिवार को संबोधित करते हुए प्रशासक श्री शक्ति सिंह राठौड़ ने कहा कि गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व होने के साथ भारत के गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास, संविधान की गरिमा तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।      

 

  उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि हजारों वर्षों के संघर्ष, त्याग और तपस्या के बाद भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणराज्य राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है और हमारा संविधान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक न्याय का सशक्त आधार है।

 

   उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व पटल पर एक विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इसमें प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दे। उन्होंने बोर्ड के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों से आह्वान किया कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। 

 

  कार्यक्रम में बोर्ड सचिव श्री गजेंद्र सिंह राठौड़, विशेषाधिकारी श्रीमती नीतू यादव सहित बोर्ड के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *