Thu. Feb 5th, 2026
IMG_20251212_154248

अजमेर। राजस्थान में बिजली के बिल फिर बढ़ गए। तीनों डिस्कॉम ने उपभोक्ताओं के बिलों में 13 पैसे प्रति यूनिट का नया फ्यूल सरचार्ज जोड़ दिया है। जिससे कई लोगों के बिल 60 से 350 रुपए तक बढ़ गए। खास बात यह कि रेगुलेटरी सरचार्ज पहले से लागू होने के बावजूद पुराना फ्यूल सरचार्ज (2022-2024 की अंतिम तिमाही का बकाया) भी वसूला जा रहा है। करीब 24 लाख उपभोक्ताओं के बिल में यह अतिरिक्त चार्ज शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार कुछ श्रेणियों पर सरकार सब्सिडी दे रही है। वहीं 7 पैसे प्रति यूनिट वाला स्पेशल फ्यूल सरचार्ज भी पहले से अलग से जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *