Mon. Nov 10th, 2025
IMG_20251110_191825

 

                         अजमेर, 10 नवम्बर। घूमर फेस्टिवल का आयोजन अजमेर संभागीय मुख्यालय स्तर पर आगामी 19 नवम्बर को सम्राट पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा।

                         पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक श्री योगेश कुमार खत्री ने बताया कि राजस्थान की लोक संस्कृति का पर्याय घूमर नृत्य राजस्थान का गौरव एवं राज्य नृत्य है। घूमर नृत्य की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर घूमर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। संभागीय मुख्यालय पर जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में घूमर फेस्टिवल का आयोजन आगामी 19 नवम्बर को सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में किया जाएगा। 

                         उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी के निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इच्छुक छात्राओं द्वारा ऑनलाइन वेबसाइट ghoomar.rajasthan.gov.in तथा लिंक https://ghoomar.rajasthan.gov.in/website/index.html अथवा क्यूआर कोड़ को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। घूमर फेस्टिवल में 12 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिला प्रतिभागियों द्वारा एकल अथवा न्यूनतम 20 से अधिकतम 25 महिलाओं के समूह के रूप में भाग लिया जा सकता है। प्रतियोगिता केवल समूहों के मध्य ही होगी। इसमें विजेता समूहों के लिए नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था भी विभाग द्वारा की जाएगी। घूमर फेस्टिवल 2025 में प्रतिभागियों के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित किसी भी प्रकार के समस्या होने पर रोड़वेज स्टेशन के पास स्थित आरटीडीसी कार्यालय में व्यक्तिगत अथवा कार्यालय दूरभाष नंबर 0145-2627426 पर संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *