Tue. Oct 21st, 2025
IMG_20251016_190241

 

                     अजमेर, 16 अक्टूबर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुक्रवार 17 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

                     जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर की गोडियावास एवं गगवाना, पुष्कर की नांद एवं तिलोरा, रूपनगढ़़ की पनेर एवं रूपनगढ़, सरवाड़ की सातोलाव एवं गोपालपुरा तथा पीसांगन की रामपुराडाबला एवं बुधवाडा ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर 2025 होंगे।

                     उन्होंने बताया कि इसी प्रकार शुक्रवार को अजमेर में वार्ड संख्या 51 से 80 के लिए फॉलोअप कैंप नगर निगम कार्यालय पुराना भवन में, केकडी में वार्ड संख्या एक से 40 फॉलोअप शिविर के लिए नगरपालिका रंगमंच में, किशनगढ़ के वार्ड संख्या 59 के लिए नगर परिषद मुख्य कार्यालय में, नसीराबाद के वार्ड राजस्व ग्राम बुबानिया के लिए बुबानिया स्कूल के अंदर में, पीसांगन के वार्ड संख्या एक से 25 के लिए कार्यालय परिसर नगरपालिका में, पुष्कर के वार्ड संख्या 20, 21, 23, 24, 25 के लिए नगर परिषद कार्यालय में, सावर के वार्ड संख्या एक से 17 फॉलोअप कैम्प के लिए नगर पालिका कार्यालय में तथा टांटोटी के वार्ड संख्या 9 से 11 के लिए फॉलोअप कैंप नगर पालिका कार्यालय में शहर चलो अभियान 2025 के शिविर लगाए जाएंगे।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *