Fri. Oct 17th, 2025
IMG_20251014_173430

 

                   अजमेर, 14 अक्टूबर। सेवा पखवाड़ा 2025 के अन्तर्गत जिले के शहरी क्षेत्रों में बुधवार 15 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। 

                   जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि बुधवार को अजमेर में वार्ड संख्या एक से 25 के लिए फॉलोअप कैंप नगर निगम कार्यालय पुराना भवन में, केकड़ी में वार्ड संख्या 37 से 40 के लिए पारिक संस्था में, किशनगढ़ के वार्ड संख्या 55 से 56 के लिए नगर परिषद मुख्य कार्यालय में, नसीराबाद के वार्ड राजस्व ग्राम नांदला के लिए नांदला पुराना पंचायत भवन में, पीसांगन के वार्ड संख्या 21 से 22 के लिए कार्यालय परिसर नगरपालिका में, पुष्कर के वार्ड संख्या 20, 21, 23, 24, 25 के लिए नगर परिषद कार्यालय में, सावर के वार्ड संख्या 12 से 15 फॉलोअप कैम्प के लिए नगर पालिका कार्यालय में तथा टांटोटी के वार्ड संख्या 7 से 8 के लिए फॉलोअप कैंप नगर पालिका कार्यालय में शहर चलो अभियान 2025 के शिविर लगाए जाएंगे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *