अजमेर। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा अजमेर में बुधवार को आयोजित हो रही है।
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश भड़ाणा (राज्य मंत्री) के आथित्य में उद्घाटन हुआ। प्रतियोगिता का ध्वजारोहण कर उन्होंने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और सभी जिले से आए हुए छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए सभी को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए लघु उद्योग संघ अध्यक्ष एवं नारेली जैन तीर्थ महामंत्री अतुल जैन ने बताया कि छात्र-छात्राओं को खेल-खेल की भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री बलराज कच्छावा एसडीएमसी सदस्य व विधायक प्रतिनिधि, पार्षद श्री रणजीत सिंह नरूका, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा श्री गोविंद नारायण शर्मा, अल्प भाषाई संस्थान प्राचार्य किरण बाला जोनवाल, शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश उपाध्यक्ष भंवर सिंह राठौड़, अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग रैफरी विशाल निर्वाण रहे। साथ में ही कॉर्डिनेटर बीकानेर अभिमन्यु सिंह एवं अजय फौजदार, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, वी.डी. बुनकर रहे। संयोजक और प्रधानाचार्य लोकेंद्र शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों और खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 17 से 19 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में 37 जिलों से 17 वर्ष में 341 छात्र, 258 छात्राओं, 19 वर्ष में 261 छात्र, 176 छात्राओं सहित कुल 1036 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में महेंद्र कुमार, नीरज जागृत, महेंद्र शर्मा, शारीरिक शिक्षक अरविंद यादव, अनिल महावर, भगवान सिंह गौड़, गगन उपाध्याय, अहसान खान, नीरज पचौरी, सुरेन्द्र गुर्जर, अंजू यादव, निभा शर्मा सहित अनेक प्रधानाचार्य, शिक्षक व्यवस्था के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में मंच संचालन अशोक कुमार शर्मा एवं जय श्री शर्मा ने किया।