Tue. Sep 2nd, 2025
IMG_20250902_201742

 

 

अजमेर। अजमेर दी भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से 29 अगस्त से 01 सितंबर तक नेशनल यूथ कॉम्प्लेक्स,गदपुरी हरियाणा में राष्ट्रपति अवॉर्ड स्काउट गाइड रोवर रेंजर अवॉर्ड रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अजमेर में राजकीय महाविद्यालय केकड़ी के धीरज सोनी को राष्ट्रपति अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

सी ओ स्काउट अजमेर नरेन्द्र खोरवाल ने कहा कि अवॉर्ड समारोह नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ जिसके मुख्य अतिथि केंद्रीय यूवा एवं खेल मंत्री भारत सरकार मनसुख मंडाविया रहे।

 

एक अवॉर्ड रैली में 2016 से 2021 तक के राष्ट्रपति अवॉर्ड स्काउट गाइड रोवर रेंजर परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को राष्ट्रपति अवॉर्ड प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति अवार्ड का मुख्य समारोह माह जुलाई के अंत में राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया जिसमें माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति अवार्ड प्रमाण पत्र उत्तीर्ण स्काउट गाइड रोवर रेंजर को सम्मानित किया गया। जिसमें पूरे भारत से 500 स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने भाग लिया।

 

सी ओ गाइड अनिता तिवाड़ी ने बताया कि एक यूवा के जीवन में राष्ट्रपति अवॉर्ड की अहम भूमिका है। भारत सरकार द्वारा आयोजित रेलवे में रिजर्व कोटा में भर्ती के साथ भारत सरकार द्वारा आयोजित BHEL, ITBP, BSF, NAVY जैसी कई प्रकार की भर्तियों में अंक दिए जाते है प्रमाण पत्र महाविद्यालय व विश्वविद्यालय में प्रवेश के समय न्यूनतम उत्तीर्णांक पर प्रवेश दिया जाता है। अभी हाल ही में NEET परीक्षा के बाद काउन्सलिंग में भी स्काउट गाइड प्रमाण पत्र का फायदा दिया जा रहा है। राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त को राजस्थान रोडवेज में निशुल्क यात्रा भी प्रदान की जाती है व राजस्थान सरकार में भी होमगार्ड व कई प्रकार की भर्तियों में फायदा दिया जा रहा है।

 

सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद जोशी ने कहा कि राष्ट्रपति अवार्ड समाज में एक अलग पहचान है । स्काउट गाइड गतिविधि द्वारा बालक में चरित्र, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सेवा, समर्पण जैसे गुणों का चहुमुखी विकास से एक आदर्श नागरिक बनाता है। इस मौके मण्डल मुख्यालय की ओर से हार्दिक बधाई प्रेषित की। इस अवॉर्ड के सम्मान से पूरे जिले के स्काउट,गाइड, रोवर,रेंजर, स्काउटर, गाइडर में हर्ष की लहर छाई हुई है ।

 

 

सादर प्रकाशनार्थ 

 

सम्पादक महोदय 

………………….

 

 

भवदीय 

 

(नरेन्द्र कुमार खोरवाल)

सी ओ स्काउट अजमेर 

9875122887

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *