अजमेर। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत के निर्देश पर ग्राम देवनगर में एक बहुप्रतीक्षित विकास कार्य को स्वीकृति मिल गई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवनगर से किशन रेबारी के मकान तक वाया दरोगा मोहल्ला सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य हेतु ₹70.79 लाख की राशि मंजूर की गई है।
यह कार्य अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत किया गया है और विभाग द्वारा निविदा जारी कर दी गई है, जिससे निकट भविष्य में निर्माण कार्य धरातल पर प्रारंभ कर दिया जाएगा।
*_### जनहित और विद्यार्थी हित में बड़ा कदम :_*
इस मार्ग पर विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों को लंबे समय से कीचड़, जलभराव और उबड़-खाबड़ रास्तों की समस्या का सामना करना पड़ता था। नाली निर्माण से जहां जल निकासी की समस्या का समाधान होगा, वहीं सीसी रोड से लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक आवागमन मिलेगा।
*_### विधायक जी की सोच – समग्र विकास :_*
ग्रामीणों ने बताया कि, श्री सुरेश सिंह रावत ने हमेशा अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। चाहे शिक्षा की बात हो, आधारभूत ढांचे की मजबूती, जल प्रबंधन या गांवों के सौंदर्यीकरण की—हर स्तर पर उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
*“यह कार्य केवल एक सड़क निर्माण नहीं, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत आधार है। विद्यार्थियों, ग्रामीणों और बुजुर्गों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्र के विकास हेतु हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी।”**
> — *श्री सुरेश सिंह रावत, जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक*
*_### विशेष धन्यवाद :_*
ग्राम देवनगर के ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत का हृदय से आभार व्यक्त किया गया, जिनके कुशल नेतृत्व और संवेदनशील दृष्टिकोण से यह विकास कार्य संभव हो सका।
जय जय पुष्कर राज।।