अजमेर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल के नेतृत्व में एक भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुई।
रैली का शुभारम्भ विधायक अनिता भदेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रध्वज का सम्मान करे और अपने-अपने घरों, प्रतिष्ठानों व संस्थानों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट करे।
रैली में विद्यार्थियों, युवाओं, महिला शक्ति और बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति गीतों और नारों के साथ पूरे जोश-खरोश से शामिल हुए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाकर माहौल को रोमांचित कर दिया।
*तीन मण्डलों की ऐतिहासिक रैली*
आदर्श मण्डल की तिरंगा रैली डीएवी शताब्दी स्कूल से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गों से गुजरती हुई आदर्श नगर, 9 नंबर पेट्रोल पम्प, नगरा, अलवर गेट, मार्टनल ब्रीज, जीसीए चौराहा से होते हुए केसर गंज गोल चक्कर पर सम्पन्न हुई। इसके साथ ही आर्य मण्डल द्वारा आयोजित रैली का आरम्भ रामगंज अजमेर से विधायक भदेल ने किया, जो रामबाग चौराहा, आशागंज, मलूसर, चांदबावड़ी और उसरी गेट से होते हुए केसरगंज गोल चक्कर पर पहुंची।
इलकारी बाई मण्डल की रैली का शुभारम्भ राजा साइकिल चौराहे से हुआ, जो मेयो लिंक रोड, आईएल फर्नीचर, राबड़िया मोहल्ला, गुर्जर धरती, सेंट पॉल स्कूल अलवर गेट चौराहा, अंजता पुलिया, जीसीए चौराहा होते हुए केसरगंज गोल चक्कर पर जाकर समाप्त हुई।
तीनों मण्डलों की रैली का भव्य समापन केसरगंज गोल चक्कर पर एक साथ हुआ, जहां तिरंगे के समुद्र जैसे दृश्य ने सभी का मन मोह लिया।
*हर घर तिरंगे का आग्रहः-भदेल*
विधायक अनिता भदेल ने कहा कि भारत की आजादी का यह पर्व हर भारतीय के हृदय में उत्साह और गर्व भरने वाला है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जिस उमंग और देशभक्ति से तिरंगा रैली में भाग लिया, वह अभूतपूर्व है और हर हृदय में देश के प्रति प्रेम और जोश जगाने वाली है।
उन्होंने कहा कि हमारी आजादी हमारे वीर शहीदों के बलिदान, त्याग और तपस्या का परिणाम है। हमें इस स्वतंत्रता को सदा बनाए रखने के लिए एकजुट रहना होगा। युवा पीढ़ी का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देना है।
उन्होंने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा आग्रह किया कि हर घर, प्रतिष्ठान और संस्था पर तिरंगा अवश्य फहराएं, ताकि पूरा देश एक रंग, एक भावना और एक संकल्प के साथ दिखाई दे।
*देशभक्ति का अद्वितीय उदाहरण*
पूरे कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह नागरिकों ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया। घरों, दुकानों और चौराहों पर तिरंगे लहराते दिखे। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी ने रैली में अपनी उपस्थिति से यह संदेश दिया कि भारत की एकता और अखंडता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इस भव्य आयोजन ने यह साबित किया कि जब देशभक्ति की भावना जागती है, तो पूरा समाज एक साथ खड़ा होकर अपने देश के गौरव और सम्मान के लिए काम करता है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश घाटे, तिलक सिंह रावत, शहर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादौन, आदर्श मण्डल अध्यक्ष हितेश डाबरिया, पार्षद देवेन्द्र सिंह शेखावत, सह संयोजक एवं जिला प्रवक्ता दिलावर चौहान, सह संयोजक सोहन शर्मा, दीपक शर्मा, अंकित गुर्जर, महेन्द्र राव पार्षद, गीता जांगिड पार्षद, आनन्द चौधरी, मण्डल महामंत्री रोमेश मिश्रा, मण्डल महामंत्री सुरेन्द्र वणवाल, अजीत चौधरी, ज्ञान जी मालू, दिनेश जैन, दिलीप शर्मा, रणविजय सिंह रावत, पंतराम, मुकेश पंचौली, गणेश रावत, सह संयोजक विकास, राजवीर सिंह, नौरत जी, राजीव अरोड़ा, राजकुमार सोनी, उमेश मीणा, चिराग चौधरी, इलकारी मण्डल अध्यक्ष रजनीश चौहान, महामंत्री संदीप माखीजानी, रोहित सोगरा, हेमन्त सांखला, नितेश आत्रेय, राजेश भाटी, नीरज गौड़, योगेश महावर, पार्षद शीलम बैरवा, अंजना शेखावत, सीमा गोस्वामी, बीना टांक, संतोष मौर्य, आर्य मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह जेदिया, मण्डल महामंत्री गोविन्दराज, विनोद साधवानी, मण्डल प्रतिनिधि मोहन लालवानी, मण्डल उपाध्यक्ष सीताराम शेरा, गजेन्द्र अटल शर्मा, मण्डल मंत्री देवेश सिंह शेखावत, विजय गोयर, रविकान्त, रश्मी गुप्ता, कोषाध्यक्ष हेमेन्द्र जैन, कार्यालय मंत्री कैलाश भुराडिया, शक्ति केन्द्र संयोजक कमल गुजराती, पारसनाथ कलोसिया, चंपालाल मेघवाल, पार्षद हेमन्त सुनारिवाल, बलराम कृष्ण नायक, ललित सांवरिया, कार्यक्रम के संयोजक सुरेश गुंजल, सह संयोजक प्रदीप तुनगरिया, राजेश शर्मा, जिला संयोजक सागर झामनानी, हरीश चौहान, जीवन तेजी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।