Thu. Jun 19th, 2025
IMG_20250619_190642

 

            अजमेर 19 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ योग करने की अपील जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा की गई है। 

               जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने योग के संबंध में आमजन से अपील की है। इसके अनुसार सरकार के निर्देशानुसार संपूर्ण जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम उपखंड, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक आयोजित होंगे। जिला प्रशासन द्वारा आमजन के लिए इस दिन विशेष व्यवस्थाएं की गई है। प्रत्येक व्यक्ति को इन आयोजनों में भाग लेकर अपनी सहभागिता निभाई चाहिए। इस दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सीधा संबोधित भी किया जाएगा।

   योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन की अनुभूति के साथ आगे बढ़ा जा सकता है। आमजन शनिवार 21 जून को सार्वजनिक स्थानों पर अधिकतम योग के सत्रों में भाग लें। सभी वर्ग के व्यक्ति इससे लाभान्वित हो। योग हमारी सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न भाग है। यह शरीर एवं मन को संतुलित कर एक समग्र और शांतिपूर्ण जीवन की दिशा में मार्गदर्शन करता है। 

              उन्होंने अपनी अपील में कहा कि वर्तमान में जीवन शैली में बदलाव तथा खान-पान में परिवर्तन के कारण व्यक्ति के बीमार होने की आशंका अधिक हुई है। इसे बचने के लिए भारतीय परंपरा के घटक योग को अपनाना आवश्यक है। इसके माध्यम से प्राकृतिक तरीके से अपने शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। हमें स्वयं योग करने के साथ ही अन्य व्यक्तियों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। योग को आगे बढ़ाने में योग साधकों के साथ-साथ संस्थाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इन्हें भी आगे आकर जनमानस में योग का भाव जागृत करना चाहिए। 

श्री लोकबंधु ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण दिवस से जीवन में प्रकृति द्वारा बदलाव किए जाते हैं। उत्तरी गोलार्ध में यह दिन सबसे बड़ा होता है। इन्हीं बदलावों को आत्मसात करते हुए समाज में योग अर्थात जुड़ाव का संदेश दिया जाना आवश्यक है। यह वैश्विक उत्सव एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना है। सीमाओं और संस्कृतियों से परे है। हमें शांति और कल्याण की दुनिया के करीब लाता है। इसी सद्भावना के साथ हमें योग दिवस को निर्धारित समय से पूर्व अपना स्थान ग्रहण करना चाहिए।

             उन्होंने अपील में कहा कि 11वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन मैदान तथा पर्यटक स्थल बारादरी आनासागर, वरूण सागर, पुरानी चौपाटी, नसियां जैन मंदिर एवं पुष्कर में आयोजित होंगे। किशनगढ़ में लक्ष्मी नारायण मन्दिर एवं आरपीटीसी ग्राउड, पुष्कर में प्रेम प्रकाश आश्रम, मरूधर केशरी धर्मशाला, मेला ग्राउण्ड,  पुष्कर सरोवर के विभिन्न घाटों एवं ब्रह्मा मन्दिर, अरांई में श्री कल्याण जी मन्दिर, सरवाड़ में शिव मन्दिर सापला गेट, सावर में जैन मन्दिर, केकड़ी में सरदार पटेल सरोवर तालाब एवं पटेल मैदान, पीसांगन में हनुमान मन्दिर तालाब के किनारे एवं सुभाष स्टेडियम, श्रीनगर में गोट माताजी एवं पटेल मैदान, भिनाय में श्री हनुमान जी मन्दिर कुण्ड के बालाजी, चारभुजानाथ जी मन्दिर एवं शिव मन्दिर रेन की घाटी पर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी तरह जिले की समस्त 237 ग्राम पंचायत पर ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समस्त व्यक्तियों को इन कार्यक्रमों में प्रातः 6:30 बजे से भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का भाग बनाने का कार्य करना चाहिए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *