Sun. Jun 22nd, 2025 12:16:41 PM
IMG_20250614_192404

 

 

अजमेर।  प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 में पुष्कर विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर विकास की नई सौगात मिली है। मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शी सोच और पुष्कर के ऊर्जावान विधायक एवं जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत की प्रभावी अनुशंसा से पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में कुल 15 करोड़ रुपये की लागत से 28.80 किलोमीटर सड़कों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है।

 

यह स्वीकृति पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में चहुँमुखी विकास का एक और सशक्त प्रमाण है, जिसमें प्रत्येक गांव, ढाणी और क्षेत्र को मुख्य मार्गों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

 

**मंत्री जी की सक्रियता लाई रंग — क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर**

 

पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत द्वारा निरंतर प्रदेश नेतृत्व के समक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र की आवश्यकताओं को प्रभावी ढंग से रखा गया। श्री रावत के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज पुष्कर क्षेत्र में एक साथ 15 करोड़ रुपये की लागत से 16 सड़कों के निर्माण कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों की वर्षों से लंबित मांगों का समाधान किया गया है।

 

**स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों का संक्षिप्त विवरण:**

 

1. रूपनगढ़ से जाजोता वाया राई का बाग — 6.00 किमी — ₹300.00 लाख

2. जयपुर रोड से भाजपा कार्यालय तक सड़क व ड्रेन वर्क — 0.20 किमी — ₹44.00 लाख

3. घूघरा से उत्तरा फीड लाडपुरा तक सीसी सड़क — 0.50 किमी — ₹32.00 लाख

4. हालू बाबा का बैरा (बडलिया) से माताजी का मंदिर — 1.50 किमी — ₹60.00 लाख

5. ककलाना से चाट — 3.00 किमी — ₹140.00 लाख

6. कडैल से खोरी — 1.50 किमी — ₹60.00 लाख

7. आम्बा से मसीनिया रोड — 1.50 किमी — ₹130.00 लाख

8. मुहामी रोड़ ध्योराडा चौराहा से भूडोल रोड़ तक सीसी सड़क — 0.30 किमी — ₹24.00 लाख

9. पुष्कर-तिलोरा रोड़ से सब्जी मंडी (चावंडिया रोड) तक सीसी सड़क — 0.50 किमी — ₹40.00 लाख

10. पालरा से सेदरिया — 3.00 किमी — ₹120.00 लाख

11. बजरंग कॉलोनी (किशनगढ़) से सरदार सिंह की ढाणी — 3.00 किमी — ₹120.00 लाख

12. सराना से मगरा — 2.50 किमी — ₹100.00 लाख

13. बालाजी मंदिर से जाटिया गांव — 1.50 किमी — ₹125.00 लाख

14. कहार चौराहा से नाडीधड़ा गोवलिया तक मिसिंग लिंक — 3.20 किमी — ₹152.00 लाख

15. वीर तेजाजी मंदिर गुढा से लीरी का बाडिया सीसी सड़क — 0.30 किमी — ₹24.00 लाख

16. गोड़ियावास घाटी से आंगनबाड़ी तक — 0.30 किमी — ₹29.00 लाख

 

**कुल लंबाई : 28.80 किलोमीटर | कुल लागत : ₹1500 लाख (15 करोड़ रुपये)**

 

**विकास पुरुष के रूप में उभरे सुरेश सिंह रावत**

 

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष के रूप में विख्यात जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत की अथक मेहनत से आज क्षेत्र में हर दिशा में विकास की रफ्तार दिखाई दे रही है। चाहे जल संसाधन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हों, जल संरक्षण अभियान “वंदे गंगा” के सफल क्रियान्वयन की बात हो या अब सड़क निर्माण की यह ऐतिहासिक स्वीकृति — सभी उपलब्धियां मंत्री जी की सक्रियता, जनसेवा के प्रति समर्पण और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व का परिणाम हैं।

 

**जनता ने जताया आभार — पुष्कर में जश्न का माहौल**

 

प्रदेश नेतृत्व के इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद पुष्कर विधानसभा के विभिन्न ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों, किसान संघों, व्यापारिक संगठनों एवं आमजन ने जल संसाधन मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत के प्रति आभार जताया है। क्षेत्रवासियों ने इसे विकास की नई सुबह बताते हुए कहा कि *”आज सचमुच पुष्कर की धरती पर विकास के नए युग का सूत्रपात हो रहा है।”*

 

**मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा**

*”यह स्वीकृति मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की विकासवादी नीति और जनता के विश्वास का ही परिणाम है। मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करता रहूंगा। हर गाँव, हर ढाणी तक सड़क, पानी और विकास की रोशनी पहुंचे — यही मेरा सपना और लक्ष्य है।”*

 

*जय जय पुष्कर राज।।*

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *