Thu. Jun 12th, 2025
IMG_20250611_184659

 

         अजमेर, 11 जून। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी गुरूवार 12 जून को दोपहर 2 बजे अजमेर पहुंचेंगे। वे सायं 5 बजे वार्ड नम्बर 16 चटाई मौहल्ले में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। श्री देवनानी शुक्रवार 13 जून को प्रातः 6.30 बजे जी-मॉल के पीछे वैशाली नगर चौपाटी पर वन्दे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के तहत आनासागर पर त्रि-दिवसीय श्रमदान अभियान का शुभारम्भ करेंगे। उनका सायं 5 बजे चूड़ी बाजार में नगर निगम द्वारा नव निर्मित पिंक टॉयलेट का लोकार्पण का कार्यक्रम रहेगा। इसके पश्चात वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *