अजमेर। आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम RCB आज अपने होम टर्फ पर भव्य स्वागत के लिए बेंगलुरु पहुंच रही। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली इस जीत को शहर में बड़ी धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा। विराट कोहली की टीम बेंगलुरु की सड़कों पर खुले बस में निकलेगी और फैंस के साथ जीत का जश्न मनाएगी। आइए आपको बताते हैं कि टीम कब बेंगलुरु पहुंचेगी, किससे मिलेगी और कहां से कहां तक विक्ट्री परेड निकलेगी।
आरसीबी बुधवार सुबह 10 बजे अहमदाबाद से बेंगलुरु के लिए निकलेगी। दोपहर 1.30 बजे करीब बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके बाद शाम को कर्नाटक के मुख्यमंत्री से टीम की शिष्टाचार मुलाकात होगी। इसका वेन्यू बेंगलुरु विधान सौधा होगी। करीब एक घंटा यहां रहने के बाद टीम की विक्ट्री परेड दोपहर 3.30 बजे से निकलेगी।