Sat. May 31st, 2025
IMG_20250530_200908

 

 

                अजमेर, 30 मई। अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नम्बर 48 में सैकड़ों लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें वार्ड नम्बर 48 में नानकी भवन से एस्केप चैनल तक आरसीसी नाले का निर्माण 120.69 लाख रूपए की लागत से एवं मेयो कॉलेज से नानकी भवन तक आरसीसी नाले का निर्माण कार्य 497.42 लाख रूपए की लागत से किया जाएगा। 

                विधायक श्रीमती अनिता भदेल ने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि लगभग 1.5 किलोमीटर में 6 करोड़ 18 लाख 11 हजार की लागत से 2 नालों का निर्माण करवाया जाएगा। क्षेत्र में जलभराव की समस्या व्यापत होने से मार्ग अवरूद्ध हो जाते है। निचला क्षेत्र होने से जल एकत्र हो जाता है। इसके लिए अनेक प्रयास किए गए। फलस्वरूप पानी की निकासी की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। मेरा बचपन इन्हीं गलियों में बीता है इसलिए इस क्षेत्र से आत्मीय जुड़ाव है। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं से परिचित हूँ। सबको साथ लेकर सबके विकास की प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। 

                उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना में नालों के टेंडर स्वीकृत किए गए एवं वर्क ऑर्डर भी जारी हुए। सरकार परिवर्तन होने से कार्य नहीं हुआ। इसके स्थान पर आनासागर वेटलैंड पर 7 अजूबे बनाए गए। विधानसभा में चुने जाते ही क्षेत्र के जल निकासी के समाधान के प्रयास शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल द्वारा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में नालों के निर्माण के लिए 44 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई। इस अवसर का लाभ लेते हुए प्रथम वर्ष में नालों एवं सड़क निर्माण कार्यों का शुभारम्भ किया गया। इससे इसी कार्यकाल में शुरू किए गए समस्त कार्य धरातल पर होंगे। 

                उन्होंने कहा कि सन 2000 में पार्षद चुने जाने पर पार्टी ने मेयर का दायित्व सौपा। मेयर के तौर पर महिला शौचालय, कम्यूनिटी हॉल सहित अन्य निर्माण कार्य क्षेत्र में किए गए। इसके पश्चात क्षेत्र के विकास के लिए लगातार विधानसभा के लिए चुनी गई। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व में देश के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। देश के सर्वोच्च पद पर पिछड़े वर्ग के व्यक्ति को अवसर देना इसका द्योतक है। क्षेत्र में कचरा सड़कों पर डालने से गंदगी व्याप्त रहती थी। गंदगी से दुर्गंध एवं बीमारी फैलती थी। प्रधानमंत्री द्वारा धर-धर कचरा संग्रहण जैसी योजना से समस्त देश में स्वच्छता का अभियान चलाया। सरकार सबको साथ लेकर सबके विकास के साथ समृद्ध विकसित भारत के निर्माण के लिए अग्रसर है। साथ ही धर्म एवं संस्कृति का संरक्षण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वृद्धजन तीर्थ यात्री योजना से वृद्धजनों को धार्मिक तीर्थाटन कराया जा रहा है। विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। हर एक समस्या का समाधान किया जाएगा। निचले एवं डूब क्षेत्र में आने वाले इलाकों को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। 

                इस अवसर पर झलकारी बाई मंडल अध्यक्ष श्री रजनीश चौहान, वार्ड 48 पार्षद श्रीमती चंचल बैरवाल, वार्ड 57 पार्षद रणजीत सिंह, श्री हेमन्त सांखला, शहर जिला मंत्री श्री राजेश घाटे, श्रीमती सीमा गोस्वामी, श्रीमती बीना टांक, मंडल महामंत्री संदीप माखीजानी, मंडल मंत्री श्रीमती कृष्णा सुचेता, डॉ. डी. सी. सुनारिया, रोहित सोगरा, गौरव उपाध्याय, जीतेन्द्र गहलोत, यतेन्द्र चौहान, निर्मल, रवि कच्छावा, श्री अशोक बुन्देल, विनोद बागोरिया, गंगासिंह, देविशंकर चंदावत, मोहन राजोरिया, राहुल खटूमरा, प्रमोद लवास, श्री सुन्दर सिंह टांक आदि कार्यकत्र्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *