अजमेर। अजमेर शहर के कोली समाज अखाड़े के खलीफा के उस्तादों की उपस्थिति में आज भजन गंज स्थित राम मंदिर पर नव दुर्गे मंडल अखाड़े के खलीफा के रूप में श्री पुष्पेंद्र कुमार सुकरीवाल जी उर्फ टिन्नु को चुना गया है। सभी उपस्थित भाव अनुभवों द्वारा श्री पुष्पेंद्र कुमार का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस विशेष उपलक्ष में अर्जुन सिंह सोनकरीवाल, हरिशंकर जी उस्ताद राजा उस्ताद, खेमजी, सुरेंद्र सोकरीवाल, शैलेंद्र, विनोद दुष्यंत विकास, लोकेश, संजय और लोकेश आमोद चीकू उपस्थित रहे। गौरतलाप है। कि नवदुर्गा मंडल अखाड़ा वर्ष 1970 से क्रियाशील है।