Wed. Apr 30th, 2025
IMG_20250304_142342

 

 

अजमेर। राजस्थान में आज से फिर सर्दी बढ़ने की संभावना है। उत्तरी भारत से चलने वाली ठंडी हवा का दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत राजस्थान के कई हिस्सों में असर रहेगा।

इससे राजस्थान के बीकानेर, जयपुर संभाग के जिलों में रात के तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। 7-8 मार्च से राज्य में फिर से तापमान बढ़ने लगेगा और दिन में गर्मी तेज होने लगेगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम पूरे प्रदेश में साफ रहा। गंगानगर, अलवर, माउंट आबू में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस चित्तौड़गढ़ जिले में दर्ज हुआ।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.6 और डूंगरपुर में 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, अजमेर, अलवर, उदयपुर, बीकानेर समेत कुछ अन्य शहरों में कल दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई।

जयपुर में कल दिनभर आसमान साफ रहा और धूप निकली। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उदयपुर में 32.5, जोधपुर में 32.8, बीकानेर में 30.6, जैसलमेर में 31, कोटा में 30.7, अजमेर में 30.8, सीकर में 30, चूरू में 31.7, गंगानगर में 27.7, करौली में 30.7, दौसा में 30.9 और नागौर में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

 

अब आगे क्या?

 

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र ने राज्य में 7-8 मार्च तक मौसम साफ रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है। इस दौरान 5-6 मार्च को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने, जबकि दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

शेखावाटी के एरिया में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। वहीं, बाड़मेर, जालोर के एरिया में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *