अजमेर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को महाकुंभ पहुंचकर संगम में स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने गंगा पूजा और आरती भी की। उन्होंने इस दौरान सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद मंत्रोच्चार के बीच गंगा पूजा की।
राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 09:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंची थीं। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति संगम पहुंचीं, इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम पर पक्षियों को दाना भी खिलाया।
![]()