Sat. Jun 21st, 2025
20250209_163756

अजमेर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 है। यही वजह है कि वह जब क्रिकेट के मैदान पर उतरते हैं। तो सात नंबर की ही जर्सी भी पहनते हैं। धोनी का जन्मदिन भी 7 जुलाई है। इसके साथ ही सेवन नाम का लाइफस्टाइल ब्रांड भी धोनी का है। इसी कड़ी में अब धोनी के रांची के हरमू रोड स्थित घर का भी नया लुक 7 नंबर लग जाने से अलग दिखने लगा है।

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के वीवीआईपी रोड हरमू में स्थित भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर का लुक इन दिनों बदला बदला नजर आ रहा है। उनके घर पर उनका लकी नंबर 7 लगाया गया है। साथ ही घर की दीवारों पर धोनी के क्रिकेट प्ले शॉट की तस्वीर भी लगाई गई है। जो लोगों को खासा आकर्षित कर रही है। धोनी के घर की दीवारों पर फेमस हेलीकॉप्टर शॉट समेत अन्य शॉट की तस्वीर लगाई गई है। तो वहीं विकेट कीपिंग की तस्वीर भी लगाई गई है। जिसने पूरे घर का लुक ही चेंज कर दिया है। झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने वर्ष 2009 में धोनी को घर के लिए जमीन आवंटित किया था। जिस पर उन्होंने घर बनाया और उसका नाम शौर्य रखा है। हालांकि अब महेंद्र सिंह धोनी सिमलिया में अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने वैसे तो 5 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन अभी भी वह आईपीएल में खेलते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का वह हिस्सा है। वहीं धोनी आईपीएल 2025 में सीएसके की ओर से खेलेंगे। इसकी तैयारी भी उन्होंने शुरू कर दी है। धोनी लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिसका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल भी होता रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *