Sat. Jun 21st, 2025
20250205_201414

 

             अजमेर, 5 फरवरी। ई-स्टाम्प के विभिन्न सुरक्षा मानकों के प्रति आम जनता के बीच व्यापक जागरूकता लाने के लिए उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं स्टाम्प विभाग श्री रामावतार गुर्जर ने मॉडल उप पंजीयक कार्यालय में रजिस्ट्री एवं अन्य प्रयोजनों के लिए ई-स्टाम्प खरीदने वाले नागरिकों को जागरूक करते हुए पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग कहता है, अपने ई-स्टाम्प सर्टिफिकेट को जाने जागरुकता पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आज की इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच पारदर्शिता सुनिश्चित करना और ई-स्टांप के उपयोग के दौरान ई-स्टांप की प्रामाणिकता और इसके विभिन्न सुरक्षा मानकों की जांच करने के लिए आमजन को शिक्षित करना है।

               उप रजिस्ट्रार शीला चौधरी ने मॉडल उप पंजीयक कार्यालय में उपस्थित आम लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अपनी संपत्तियों के पंजीकरण के लिए आने वालों को ई-स्टाम्पिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-स्टाम्प पेपर में मौजूद 2डी बार कोड को स्कैन कर, ई-स्टांप की प्रामाणिकता की जांच करनी चाहिए। साथ ही बदलते डिजिटल युग में आम आदमी द्वारा ई-स्टाम्प खरीदते समय किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए उसमें मौजूद सभी सुरक्षा मानकों की जांच करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जानकार बनिए, सतर्क रहिए।

             उन्होंने ई-स्टाम्प के विभिन्न सुरक्षा मानकों जैसे माइक्रो प्रिंट, तीन स्थानों पर वॉटरमार्क में स्टाम्प ड्यूटी, टेक्स्ट थ्रेड में भुगतान की गई स्टाम्प ड्यूटी, टेक्स्ट थ्रेड में दिनांक, समय, टू डी बार कोड, असममित क्रम में प्रमाण पत्रा संख्या और टेक्स्ट रिबन में एसएचसीआईएल के बारे में जानकारी दी।  

              उप महानिरीक्षक श्री रामावतार गुर्जर ने कहा कि पंजीयन विभाग और स्टॉक होल्डिंग के नवाचार के माध्यम से विभाग का मुख्य उद्देश्य अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, डीडवाना, मेड़ता, कुचामन और इसके आसपास के क्षेत्रा के लोगों में ई-स्टाम्प के मौजूदा सुरक्षा मानकों के प्रति व्यापक जागरूकता लाना है। 

              कार्यक्रम में रीडर चंद्र खानचंदानी , स्टॉक होल्डिंग के ई-स्टाम्पिंग एरिया मैनेजर श्री पवन रुनवाल, श्री देवीलाल, श्री नीरज सिसौदिया , स्टाम्प विक्रेता, एसीसी सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *