Wed. Apr 30th, 2025
20250130_154807

अजमेर। मध्य प्रदेश के पन्ना में बड़ा हादसा हो गया। यहां के पवई में सिमरिया जेके सीमेंट फैक्ट्री में निर्माणधीन छत का स्लैब गिर गया, जिसमें कई मजदूर दब गए हैं। हादसे में 5 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। स्थानीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने यह जानकारी दी है। हालांकि प्रशासन ने अभी कोई पुष्टि नहीं की है। घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद है। बचाव कार्य चल रहा है। मलबे में दबे हुए लोगों की निकाला जा रहा है। हादसा स्कैफोल्डिंग गिरने से बताया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए सीमेंट फैक्ट्री के अंदर एंट्री पर रोक दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *